फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों से पर्स व बैग चुराने वाला गैंग पकड़ा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जीआरपी ने चलती ट्रेनों से यात्रियों के बैग व पर्स चोरी कर कूद जाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोरों से मथुरा, आगरा, अलीगढ़ तथा ग्वालियर में हुई जेवरात व बैग चोरी का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


छह अक्तूबर को अलीगढ़ में रीवा एक्सप्रेस से रेशमा तिवारी निवासी हनुमान गली का रीवा के एस 3 कोच से जेवरात से भरा बैग व सामान चोरी हुआ था। वहीं, मथुरा जंक्शन पर 16 जून को जीटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान महिला शारदा देवी निवासी सूरज अपार्टमेंट नागपुर का पर्स व चेन चोरी हुई थी।

जीआरपी ने इस मामले में गांव मढ़ा थाना मुड़िया फिरोजाबाद निवासी अमरपाल व बारीलाल, भूरे सिंह निवासी अतरौली अलीगढ़, अरविंद निवासी गांव ततारपुर फरीदपुर बरेली, तथा मंजू यादव निवासी जसराना फिरोजाबाद को पकड़ा है।
विज्ञापन


सभी के कब्जे से रेशमा तिवारी से चुराए जेवरात, नकदी व शारदा देवी से चुराई नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। जीआरपी प्रभारी शिवकुमार पोनियां ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर हैं और रेलवे ट्रैक बदल बदल कर घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें