फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर पनपा आक्रोश लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। पुलिस पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए आक्रोशितों ने कासगंज-चाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोश शांत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चीटा निवासी भगवान सिंह (30) पुत्र गंगा प्रसाद 23 सितंबर को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया था। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को घायल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को वाहन सहित पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को छोड़ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख लिया। जाम की सूचना पर तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया एवं सीओ सिटी गवेंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। यहां आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। लगभग 1 घंटे तक जाम से समस्या होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के आरोपों की जांच कर रहे हैं। यदि घटना ट्रैक्टर से हुई है तो आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गवेंद्र गौतम, सीओ सिटी। मृतक के आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने की संस्तुति की जाएगी। साथ ही भी जो संभव मदद होगी करेंगे। ब्रह्मानंद कठेरिया, तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें