फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पानी से बिगड़ रही लोगों की सेहत

विज्ञापन
गंदगी पानी से बिगड़ रही लोगों की सेहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका दूषित पानी की सप्लाई कर रही है। करीब साढ़े पांच हजार लोग गंदगी और बदबू भरे पानी को पीने के लिए मजबूर है। जिससे लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। कई बार शिकायत के बाद भी पालिका की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। नगर के मारहरा दरवाजा में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज हो रही है।
विज्ञापन

इस तरह की हो सकती है बीमारी
जिला अस्पताल के डॉ. एस चंद्रा के अनुसार दूषित पानी पीने से पेट की बीमारी सबसे पहले होती है। अगर लगातार दूषित पानी पीया जाए तो इससे त्वचा के साथ साथ फोड़ा फूंसी जैसी अन्य कई तरह की बीमारी भी शरीर में पनपने लगती है।
वर्जन
1. पानी में कीचड़ के साथ साथ कीड़े निकलते हैं। जिससे पानी पीया तक नहीं जाता है।
अंजुम
2. इन दिनों पानी के लिए काफी परेशान रहता पड़ रहा है। पालिका से सप्लाई होने वाले पानी पीने योग्य नहीं है।
शहनाज
3. पानी में कीचड़ आती है। पीने का मन ही नहीं करता है। मजबूरी में कई कई घंटे बाद पानी को साफ करके पीया जा रहा है।
परवीन
4. कई बार शिकायत की गई है। मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। दूषित पानी से परिवार के लोग बीमार हो रहे हैं।
नियाज बानो

वर्जन
मामला अभी तक संज्ञान में नहीं है। मगर पानी दूषित आ रहा है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। नगर के पानी की कहीं भी कोई कैसे भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष

आंकड़ों पर नजर
5600 है मारहरा दरवाजा की आबादी
25 और 06 वार्ड में आता है मारहरा दरवाजा
10 दिन से दूषित पानी की हो रही है सप्लाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें