फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर से की गई पालिका बोर्ड बैठक की शिकायत

विज्ञापन
विकास कार्यों में लापरवाही पर पालिका अध्यक्ष को नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पालिका की बोर्ड बैठक को लेकर चल रहा विवाद गरमाता जा रहा है। एक अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाने से लोगों में चर्चा का आलम है। वहीं बोर्ड बैठक की कार्रवाई की शिकायत कमिश्नर से की गई है। बताया जाता है कि कमिश्नर ने भी बोर्ड बैठक को लेकर अंसतोष जाहिर किया है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर पालिका एटा में बोर्ड बैठक विवाद की वजह बन रही है। सही तरीके से बोर्ड बैठक नहीं हो पाने से विकास कार्य अटके पड़े हैं। 11 अप्रैल की बैठक के बाद एक अक्तूबर की बोर्ड बैठक भी अमान्य होने की संभावना है। बुधवार को मामले में सभासदों ने कमिश्नर अजय दीप सिंह से शिकायत की। सभासद बिजेंद्र गुप्ता और शांतनु चौहान ने कहा कि पालिकाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष पति की मनमानी से बोर्ड बैठक में विधि सम्मत प्रक्रिया का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कमिश्नर को शिकायतों और बोर्ड बैठक की कार्रवाई का चिट्ठा सौंपा। बताया जाता है कि कमिश्नर अजयदीप सिंह ने शिकायत को लेकर असंतोष जाहिर किया है। साथ ही बोर्ड बैठक को लेकर जांच का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को बोर्ड बैठक की जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हो रहे विवादों को लेकर शहर के विकास पर असर पर पड़ रहा है। सामंजस्य नहीं बन पाने से बार-बार बोर्ड बैठक रद्द हो रही है। इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। उधर, जिला प्रशासन ने भी अब तक एक अक्तूबर की बोर्ड बैठक को लेकर स्थिति साफ नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें