फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर डीएम ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव/बेवर/औंछा/घिरोर/बरनाहल। सरकारी कार्यालयों में गांधी जयंती पर बापू को नमन किया गया। विभागाध्यक्षों ने कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर बापू और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी कार्यालय में स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश के दोनों सपूतों ने सत्य, अहिंसा, सादगी के मार्ग पर चलकर एक ने देश को आजादी दिलाई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने गांधी जी के जीवन पर आधारित नाटकों का भी मंचन किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी बी राम, एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार विनोद जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा मौजूद रहे। थाना बेवर में सीओ प्रयांक जैन ने ध्वजारोहण किया। वहीं तहसील में एसडीएम पीसी आर्य ने ध्वजारोहण किया। बेवर में नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सुनीति गुप्ता व चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी श्यामवचन सरोज ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर के बस स्टैंड पर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री व एआरएम बेवर अंकुर विकास ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने बस स्टैंड पर झाड़ूू लगाकर लोगों से परिसर को साफ रखने की अपील की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पर डॉ. स्नेहिल त्रिपाठी व थाना में प्रभारी निरीक्षक पहुंप सिंह ने झंडारोहण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बिछवां थाना में सुदेश पाल सिंह ने ध्वजारोहण कर गांधी जयंती मनाई। बरनाहल के गांव मुगलपुर में गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सेवा अभियान पर रैली निकाली गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत अरुण पांडेय, पंकज यादव, अमित यादव, प्रियांक यादव मौजूद रहे।

घिरोर में नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन रेखा देवी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी सभासदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नवीन मंडी मैनपुरी में आढ़तियों ने गांधी जयंती मनाई। इस दौरान गोविंद सिंह, हुकुम सिंह शाक्य, मेवाराम शाक्य, राधेश्याम शाक्य, ओमकार सिंह, लायक सिंह, अवनीश यादव, राकेश रायजादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें