फिरोजाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं लोक नागरिक कल्याण समिति एक अक्तूबर को 60 किमी. लंबी मानव श्रंखला निकालेगी।
लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव सतेंद्र जैन सोली ने बताया कि एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे टूंडला टोल टैक्स से मानव श्रंखला निकलेगी। श्रंखला उसायनी, राजा का ताल, मीरा चौराहा, नगला भाऊ चौराहा, सुहागनगर चौराहा, सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, सदर बाजार, घंटाघर, रसूलपुर, आसफाबाद, मौड़ा, कनैटा, दबरई, मक्खनपुर, शिकोहाबाद, नौशहरा, सिरसागंज होते हुए कठफोरी टोल टैक्स पर समाप्त होगी।
इसमें शिक्षण संस्थाएं, स्वयं सेवी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। मानव श्रंखला के जरिए प्रदेश सरकार से शराब बंदी की मांग की जाएगी। कार्यक्रम जिला समन्वयक जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल ने बताया कि समाज में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसे देखते हुए डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एडीएम अतुल कुमार के निर्देशन में मानव श्रंखला बनेगी।
डा. डीपीएस राठौर, डा. यूएस पांडे ने बताया कि मानव श्रंखला के बाद मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। राहुल कुमार, नीरज जैन, सुरेंद्र सिंह, रमेशचंद्र जैन, विनय प्रताप सिंह, विवेक जैन, मनोज शर्मा शामिल रहे।