फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार युवक यमुना में कूदा, मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। मांट के बेरु बाबा मंदिर के पास मानसिक रूप से बीमार युवक यमुना में कूद गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव यमुना से निकाल लिया।
विज्ञापन


गांव मांट राजा निवासी सूरज (20) पुत्र मिहीलाल ने गुरुवार दोपहर बेरु बाबा मंदिर के पीछे से गुजर रही यमुना में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते ही आसपास के ग्रामीणों ने यमुना किनारे भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने वृंदावन से दो गोताखोर बुलाकर यमुना में उतारे।

दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को यमुना से निकाल लिया गया। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि सूरज मानसिक रूप से बीमार था। यमुना की तरफ घूमने गया था और यमुना में कूद गया। गोताखोर रामप्रवेश ने बताया कि सैकड़ों बार यमुना से शवों को निकाला है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई आर्थिक मदद नहीं की जा रही है। शव निकालने वाले गोताखोर को प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें