फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के हुक से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। गोवर्धन के राधाकुंड में राधानगर कालोनी में युवक का शव पंखे की कुंडी पर लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। बाजार से लौटकर आई मां ने पड़ोसी को बुलवाकर दरवाजा तुड़वाया। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शव उतारा। पुलिस के अनुसार गृहक्लेश के चलते युवक ने सुइसाइड किया है।
विज्ञापन


राधाकुंड में राधानगर कालोनी निवासी विष्णु (25) पुत्र विमल राय घर में अकेला था। गुरुवार दोपहर बाजार से लौटकर आई मां ने विष्णु के कमरे का दरवाजा खटखटाया। आवाज न आने पर अनहोनी का अंदेशा हुआ। तत्काल पड़ोसी को बुलवाकर दरवाजे को तुड़वाया। अंदर जाकर देखा तो विष्णु का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था।

गले में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तीन महीने से मृतक की पत्नी मायके में रह रही है। गृहक्लेश के चलते युवक ने सुइसाइड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें