फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौका विहार लीला शुरू, 35 वर्ष से थी बंद

विज्ञापन
नौका विहार करते प्रिया प्रियतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। सन 1984 से बंद प्राचीन नौका विहार लीला रक्षाबंधन को शुरू हो गई। 35 वर्ष बाद नौका विहार लीला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब वृषभान कुंड पर उमड़ पड़ा। प्रिया-प्रियतम के नौका विहार लीला के दर्शन कर श्रद्धालु अपने आपको धन्य महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


कस्बे के श्यामा-श्याम मंदिर से बैंडबाजों के साथ राधा-कृष्ण का डोला निकाला गया। डोला के आगे-आगे श्रद्धालु मद मस्त होकर नाचते चल रहे थे। डोला शोभायात्रा मैन बाजार से वृषभान कुंड पर पहुंची। नौका विहार लीला में पहुंचे संत रमेश बाबा ने कहा कि 35 वर्ष पहले वृषभान कुंड में नौका विहार लीला होती थी। किन्ही कारण वश बंद हो गई थी।

फिर से प्रिया प्रियतम की कृपा से यह लीला प्रारंभ हो गई है। इस मौके पर सुदामा कुटी के महंत रामरज, विनोद, श्यामा श्याम मंदिर के महंत संजय दास, सुनील सिंह, राधाकांत शास्त्री, कृष्णदयाल गौड़, विक्की अग्रवाल, पदम फौजी, पिंटू पंडित, महेश सभासद, माधो सभासद, गिरधारी गोयंका, रवि जादौन, किशन सिंह, किशनवीर यादव, महेश गौड़, नितिन गोयंका, कपिल, गोकलेश कटारा, रनवीर, डॉ. हरसरन, धर्मवीर परमार, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, बिल्लू पंडा, अजय खंडेलवाल, लोकेश भारद्वाज, नरेंद्र अग्रवाल, थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें