फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठा. राधावल्लभ लाल ने भक्तों को दिए हिंडोले में दर्शन

विज्ञापन
दर्शन देते भगवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पिछले एक पखपाड़े से तीर्थ नगरी के विभिन्न मंदिरों में चल रहा हिंडोला उत्सव श्रावणी पूर्णिमा पर पूर्ण हो गया। श्रावणी पूर्णिमा पर राधारमण मंदिर, केशवदेव गौडिय़ामठ, जीवन वल्लभ, यशोदानंद धाम, श्रीजी मंदिर, कुंजबिहारी मंदिर में हिंडोले सजाए गए।
विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार की शाम ठाकुर राधावल्लभ महाराज ने भक्तों को हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन दिए। ठाकुरजी की अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी। ठाकुरजी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित दिखे। मंदिर में समाजी राकेश मुखिया के सानिध्य में श्रद्धालुओं के द्वारा श्रावण मास से संबंधित पद गाए गए। इस अवसर पर मंदिर सेवायत मनोज गोस्वामी, चंचल गोस्वामी, विष्णु वल्लभ गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें