फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म एक से सात तक सीवर के पानी से गुजर रहे हैं यात्री

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। प्लेटफार्म संख्या एक और सात को जोड़ने वाली गैलरी में एक सप्ताह से सीवर का पानी भरा होने के कारण यात्री उसके बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इस जल भराव के लिए अधिकारी एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और सात को जीआरपी वाली गैलरी जोड़ती है। विगत एक सप्ताह से गैलरी में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। ट्रेन आने के वक्त यात्री इसी पानी के बीच से होकर गुजरते हैं। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को होती है जो स्टेशन के रास्तों से अनजान हैं।

महिलाओं और बच्चों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि रेल विकास निगम ने जीआरपी थाने के सामने डीलक्स शौचालय का निर्माण किया था। जिसके नीचे सीवर का एक चैंबर दब गया है। इस कारण सीवर की सफाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर इंजीनियरिंग विभाग के लोगों का कहना है कि स्टेशन निर्माण के समय दशकों पहले सीवर लाइन डाली गई थी। पुरानी होने के कारण ज्यादातर लाइन चोक हो गई हैं। नई सीवर लाइन डालने में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जीआरपी वाली गैलरी में भरे सीवर के पानी की निकासी के लिए प्लेटफार्म पर नाली बनाई जा रही है। हमारे पास स्टेशन की ऊपरी साफ सफाई का जिम्मा है। सीवर लाइन की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग की है। सीवर खुलवाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

- एनपी सिंह, स्टेशन डायरेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें