फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले शौचालय पर 150 लोगों को मिला नोटिस

विज्ञापन
डैमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राया (मथुरा)। घनी आबादी में कोयले से संचालित भट्टियां देख अधिशासी अधिकारी ने हलवाइयों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके अलावा खुले शौचालय वाले 150 लोगों को भी नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत राया के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने मंगलवार को राया में भ्रमण किया। इस दौरान मोहल्ला गढ़ी पर कोयला और प्लास्टिक जला कर भट्टियां चलाने की शिकायत की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान भट्टियां चलती मिलीं। लोगों ने बताया कि घनी आबादी में भट्टियां चलने से परेशान हैं।

इसके अलावा गली रायान सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण कर कोयला से भट्ट़ियां चलाने वाले हलवाइयों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर भट्टियां को बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन शौचालयों के टैंक नहीं बने हैं, ऐसे खुले शौचालय वाले 150 लोगों को नोटिस जारी कर टैंक बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण दौरान जगमोहन शर्मा, कोमल सिंह चित्तौरियां आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें