फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरनगर हत्याकांड में दंपती को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कबीरनगर हत्याकांड में दंपती को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

शनिवार शाम खाट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की छोटे भाई व उसकी पत्नी ने कर दी थी हत्या
मृतक के बेटा की तहरीर पर दोनोंके खिलाफ हत्या करने का अभियोग किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद।थाना उत्तर के मोहल्ला कबीरनगर खेड़ा में हुई हत्या के मामले में मृतक के बेटे ने अपने चाचा राजाराम व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर ने बताया कि दोनों को शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा।
थाना उत्तर के कबीरनगर खेड़ा निवासी राजकुमार शंखवार (45) पुत्र यादराम शंखवार की शनिवार की शाम खाट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद उसी के छोटे भाई राजा राम एवं उसकी पत्नी रानी देवी ने धारदार हथियार प्रहार ही करके हत्या कर दी थी। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। रविवार को थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में मृतक राजकुमार के बड़े पुत्र रवींद्र सिंह ने अपने चाचा राजाराम एवं चाची रानी देवी के खिलाफ हत्या किए जाने का अभियोग दर्ज कराया है। रिपोर्ट में चाची रानी देवी पर पिता की गर्दन पर हंसिया से दो बार हमला करने का ही आरोप लगाया है। पुलिस ने अभियोग दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि भाई की हत्या के आरोपी राजाराम एवं उसकी पत्नी रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इनको शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद हंसिया
पानी से धो रही थी रानी
मृतक राजकुमार के बड़े पुत्र रवींद्र सिंह ने बताया कि मेरे पिता की हत्या करने के बाद चाची रानी देवी खून से सने हंसिया को खुद ही पानी से धोने चली गई थी। ताकि हत्या किए जाने का सबूत मिट सके। लेकिन इसकी जानकारी तो सभी को हो गई थी। रवींद्र ंसिंह का कहना था कि मेरे तीन भाइयों में कोई घर पर नहीं था। अन्यथा यह विवाद ही नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें