फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज के विरोध में बरारी में हुई महापंचायत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। हाईवे पर महुअन और बरारी पर बन रहे फुट ओवरब्रिज के विरोध में सोमवार को हनुमान बगीची बरारी पर महापंचायत हुई। ग्रामीणों ने पंचायत के बाद अंडरपास की मांग करते हुए डीएम व सांसद सांसद प्रतिनिधि को उनके निवास पर पहुंच कर ज्ञापन सौंपे। एनएचएआई द्वारा महुअन और बरारी पर फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पांच दिन से महुअन और बरारी के ग्रामीण कार्यदायी संस्था को फुट ओवरब्रिज का कार्य नहीं करने दे रहे हैं। ग्रामीण ओवरब्रिज का विरोध कर अंडरपास की मांग कर रहे हैं, एनएचएआई के अधिकारी फुट ओवरब्रिज बनाने की जिद कर रहा है।

महुअन और बरारी के आसपास के 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सोमवार को महापंचायत की। पंचायत में अंडरपास की मांग की गई। पंचायत के बाद एक प्रतिनिधिमंडल डीएम ऑफिस पहुंचा और ज्ञापन सौंपा। डीएम ने ग्रामीणों को हाईवे अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने सांसद के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में चेतावनी दी गयी कि यदि समस्या का समाधान न किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें