फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी इंजीनियर के मकान सेे लाखों की चोरी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी नगर में रविवार की रात एक इंजीनियर के मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रिफाइनरी थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


रिफाइनरी नगर निवासी विपिन कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी रिफाइनरी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को किसी काम से वह लखनऊ गए थे। रात में चोरों ने मकान के तीन ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। मकान के अंदर से एक एप्पल लैपटॉप, सोने-चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए।

सोमवार को प्रात: इंजीनियर लखनऊ से लौट कर आए। मकान के ताले टूटे देख कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर लाखों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


दूसरी चोरी की घटना कदम विहार टाउनशिप चौराहा स्थित फ्रैंड्स कांप्लेक्स में मोती इंक्लेव कालोनी औरंगाबाद निवासी प्रीति शर्मा की जेपी गारमेंट की दुकान में हुई। रविवार की रात चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ कर 40 जोड़ी जींस, पैंट व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार को चोरी की जानकारी प्रात: हुई जब वह दुकान खोलने आया। रिफाइनरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि टाउनशिप पर दो जगह चोरी की घटनाएं हुई हैं। तहरीर मिल गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें