फिरोजाबाद। सांसद अक्षय यादव ने रविवार को सिरसागंज क्षेत्र के गांवों में बैठक कर केंद्र सरकार को जनविरोधी बताया। कहा केंद्र सरकार धीरे-धीरे आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
गांव धनपुरा, नगला छबरिया, करनपुरा, फतेहपुर कर्खा व अतापुर आदि में कई जन सभाएं कीं। अक्षय यादव ने कहा जीएसटी लागू होने से व्यापारी वर्ग की कमर टूट गई है। वहीं केंद्र सरकार एससी/एसटी आरक्षण को खत्म करने की जुगत में है। इससे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के युवा सरकारी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे।
एमएलसी दिलीप यादव, असीम यादव ने कहा कि जिले में सपा का वर्चस्व है। लेकिन सपा से जुडे़ रहे कुछ आस्तीन के सांप सपा को कमजोर कर रहे हैं। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव और लोहिया वाहिनी के केसी यादव ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, विजय आर्या, शिव प्रताप सिंह, राजकुमार यादव, शैलेद्र सिंह, सुभाष चंद आदि मौजूद थे।