फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल होने पर युवक ने दी जान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। नगला संजा में शनिवार की सुबह खेत पर नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सुबह चारा लेने गए पिता और चाचा ने शव देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार युवक ने तीन बार पुलिस भर्ती में असफल होने पर ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन


थाना बलदेव के नगला संजा निवासी राजेश उर्फ राजू (25) पुत्र हीरा सिंह शुक्रवार रात खेत पर सोने के लिए निकला फिर सुबह तक घर नहीं लौटा। खेत पर चारा लेने गए पिता हीरा सिंह और चाचा बच्चू सिंह ने पेड़ राजू का शव लटका देखा। आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजनोें के अनुसार शुक्रवार की रात युवक खेत पर सोने के लिए निकला था।

युवक तीन बार पुलिस भर्ती की परीक्षा में असफल हो गया था। इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक ने परेशानी के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें