फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान पत्र गले में डालकर चलाना होगा आटो और ई-रिक्शा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जाएंगे। चालकों को अपनी पहचान के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड को गले में लटकाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर आटो और ई-रिक्शा की संख्या को कम करने के लिए उनके रूट निर्धारित किए जाने का निर्णय यातायात पुलिस ने लिया है। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने आटो और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वह अपने आधार को गले में पहचान के तौर पर लटकाएंगे। जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है वह उसे गले में लटकाएंगे।

निर्धिारित रूट से अलग वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी को हिदायत दी गई कि वह निर्धारित सीमा के अंदर ही अपने वाहन को खड़ा करेंगे और सवारी को चढ़ाएंगे। चौराहे तिराहों से 100 मीटर दूर अपने वाहन को खड़ा करेंगे।
विज्ञापन


टीएसआई महावीर सिंह ने बताया कि मुड़िया मेला के बाद इस व्यवस्था को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। रूट निर्धारण के लिए वाहन पर नंबर डाले जाएंगे। बैठक में एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा के अलावा आटो, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी और चालक भी मौजूद रहे। बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें