फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को गर्म चिमटे से जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं गर्म चिमटे से जला कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने पति सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कल्लो पुत्री नेकराम निवासी खुशालपुर, थाना बरहन आगरा की शादी पांच वर्ष पूर्व थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी धर्मी निवासी रबी पुत्र फौरन सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन कल्लो से दहेज में एक भैंस और बाइक की मांग कर रहे थे। पिता ने किसी तरह एक भैंस दे दी। लेकिन ससुरालीजन बाइक की मांग पर अड़े रहे। इसी को लेकर कल्लो से आए दिन मारपीट करते रहे।

कई बार कल्लो के पिता ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया, परंतु वे नहीं माने। मंगलवार रात ससुरालीजनों ने कल्लो से जमकर मारपीट की और उसे गर्म चिमटे से जला कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत कर पति रवि, ननद अंजू, मंजू, देवर भोला, रामू, ननदोई सुभाष और ओसपाल के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें