फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी बायोटेक में एडमिशन की लाइन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विवि में बीएससी बायोटेक और बीएससी इन इंडस्ट्रियल माइक्रो बायोलॉजी में एडमिशन के लिए लाइन में गुजरात और पश्चिमी बंगाल के छात्र अधिक नजर आ रहे हैँ। बनारस, बरेली और लखनऊ के छात्रों ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन


वेटरनेरी विवि के कालेज ऑफ बायोटेक में एडमिशन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की आज 30 जून को अंतिम तिथि है। अब तक बीएससी बायोटेक में 45 सीटों के लिए 196 और बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रो बायोलॉजी में 15 सीटों के लिए 44 आवेदन आए हैं।

पहली बार उक्त कोर्स के लिए गुजरात, कोलकाता, बनारस, अलीगढ़, बरेली, आगरा और लखनऊ के छात्रों ने बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। स्थानीय छात्रों से अधिक बाहरी छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


‘30 जून आवेदन की तिथि है। इससे अभी आवेदन की संख्या में और इजाफा हो जाएगा। दो जुलाई को एडमिशन काउंसलिंग है। मेरिट के आधार पर छात्रों का एडमिशन के लिए चयन होगा। काउंसलिंग के दौरान ही चयनित छात्र को फीस जमा करनी होगी।’
विज्ञापन

डा.राजेश निगम, डीन , कालेज ऑफ बायोटेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें