फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़प रहा विदेशी, डाक्टरों को चाहिए पैसा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अमेरिका के इस डेनियल को कृष्ण भक्त दीनदयाल के नाम से जानते हैं। ब्रज में जहां भी कोई मेला लगे वहीं डेनियल गीता लेकर पहुंच जाता है। लोगों को मुफ्त में गीता बांटता है। लेकिन इस समय भगवान का यह भक्त जिला अस्पताल में पैर के दर्द से तड़प रहा है। डाक्टर आपरेशन के लिए पैसे मांग रहे हैं मगर उसके पास पैसा नहीं है। घर वालों से संपर्क हो नहीं पा रहा। अगर समय से आपरेशन नहीं हुआ तो पैर खराब हो सकता है।
विज्ञापन


डेनियल को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह दस साल पहले भारत आया था। भगवान की भक्ति में डूबे रहने वाले दीनदयाल का चार जून को नंदगांव में बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उसके एक पैर की घुटने की नीचे की हड्डी टूट गई। सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे घाव सूखने की दवाएं तो दे दीं लेकिन ऑपरेशन के लिए उससे पैसे मांगे। अस्पताल के चिकित्सक को ऑपरेशन के लिए पैसे न देने के कारण उसका ऑपरेशन नहीं किया जा रहा। पैर से लाचार अमेरिकी नागरिक किसी प्रकार से अपने परिजन से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है। उसका कहना है कि वह केवल कृष्ण भक्ति करता है और गीता को निशुल्क बांटने का काम करता है। डेनियल लंबे समय तक इस्कॉन से भी जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें