फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं : तेज प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर सांसद तेज प्रताप सिंह यादव द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सांसद ने लोगों से पर्यावरण को सुंदर और सुरक्षित बनाने की अपील की। साथ ही अपने जन्मदिन के मौके पर एक पौधा जरूर लगाने के लिए कहा। उन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग को पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बेहद गंभीर हैं। सपा सरकार में एक दिन में सबसे अधिक पौधे लगाकर एक कीर्तिमान रचा गया था, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में स्थान दिया गया था। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य,पूर्व ब्लाक प्रमुख आशुतोष यादव, प्रधान चंदगीराम,नगर अध्यक्ष हृदेश सिंह, सुखवीर सिंह यादव, उमर सिद्धीकी, राजा ठाकुर, नसीर वारसी, डा राजीव सक्सेना, राजू ढकरई, शफी मंसूरी आदि मौजूद रहे।

मैनपुरी। पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सांसद तेजप्रताप द्वारा प्रेममित्र लूथरा, डॉ. संजीव मिश्रा वैद्य, संजय जैन एडवोकेट, अरुण गुप्ता, डा. एसएन यादव, बीनू बंसल, शाहाबुद्दीन, रवि पाल, प्रसून जैन, डा चंद्रमोहन सक्सेना, गोविंद कश्यप, डॉ. गंगा महेश शाक्य का पर्यावरण के विकास में विशेष योगदान देने के लिए सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें