फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोबार बंद न होने तक चलता रहेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गोद लिए गांव सगामई को सांसद ने अपनाया नहीं है। सगामई आज भी सौतेले व्यवहार का शिकार है। सांसद का पैतृक गांव सैफई सुविधाओं की बदौलत जहां महानगरों को टक्कर दे रहा है। वहीं गोद लिया गांव सगामई मूलभूत सुविधाओं तक के लिए तरस रहा है। सांसद के गोद लिए गांव में नहीं पहुंचने से लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लंबे समय से इंतजार है।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव मैनपुरी से सांसद हैं। मुलायम सिंह के सीट छोड़ने के बाद उनको विरासत में सीट मिली है। सांसद ने विकासखंड जागीर के गांव सगामई को गोद लिया है। चार साल में गांव में विकास के नाम पर कुछ खास नहीं हो सका है। सगामई में सुविधाओं के नाम पर जो कुछ है वह ग्राम प्रधानों की ही देन है।

जबकि सांसद का पैतृक गांव सैफई सुविधाओं से पूर्ण है। सैफई का विकास कराने में मुलायम सिंह के पूरे परिवार का योगदान है। सैफई में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी की आधुनिक सुविधाएं हैं। पैतृक गांव सैफई के मुकाबले एक प्रतिशत भी विकास गोद लिए गांव सैफई में नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें