घिरोर। करहल रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव कोसमा निवासी कालीचरन रविवार को भतीजे सनी के साथ गांव से घिरोर जा रहा था। तभी करहल रोड पर दुर्गा पैलेस के पास घिरोर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में लिया। हादसे में सनी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कालीचरण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।