फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाइयों के बाद अब एक्सरे प्लेट भी हुई खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में अब किसी भी समय स्थिति खराब हो सकती है। अस्पताल में दवाओं तथा उपकरणों की कमी बढ़ती ही जा रही है। बस कहने मात्र के लिए अस्पताल में नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था रह गई है। दवाओं के साथ ही यहां अब एक्सरे प्लेट भी समाप्त हो चुकी है। पिछले 10 दिन से जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट नहीं है इससे मरीजों को बाहर से एक्सरे कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पिछले दो महीनों से चली आ रही दवाओं की किल्लत किसी भी समय अस्पताल के लिए आफत खड़ी कर सकती है। कभी भी यहां दवाओं की कमी से मरीजों की जान जा सकती है। ऐसा हुआ तो बड़ा हंगामा भी हो सकता है। एक तरफ जहां अस्पताल में दवाओं की कमी चल रही है वहीं आवश्यक उपकरण भी समाप्त होते जा रहे हैं। सीरिंज, कैथेटर के साथ ही आईवी सेट आदि अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका है।

18 अप्रैल से जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट नहीं है जिसके चलते मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम ढगऊ नगरिया निवासी मेघ सिंह की पत्नी की गंभीर हालत थी। मेघ सिंह को अपनी बीमार पत्नी को जिला अस्पताल में एक्सरे की सुविधा न होने के कारण तेज धूप के बीच स्ट्रेचर पर व्यस्त सड़क पार कर प्राइवेट एक्सरे सेंटर पर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें