फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कालेज में होंगे उच्चीकृत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
सरकारी कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार का विशेष जोर है। ताकि गरीबों के प्रतिभाशाली बच्चे बिना धनराशि के बेहतर सुविधा वाले स्कूल में पढ़ें। शासन ने 84.21 लाख रुपये प्रति राजकीय विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। हालांकि यह धनराशी पुराने वित्तीय वर्ष में जारी हुई है। चयनित संस्था को उच्चीकरण करने का काम जल्द करेगी।
विज्ञापन


राजकीय आश्रम विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित किया गया था। अब राजकीय आश्रम विद्यालय में बिजली की परेशानी न हो। इसके लिए सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। विद्यालय में विद्यार्थी को शुद्ध पेयजल मिले, इसलिए सोलर वाटर हीटर, वाटर प्यूरीफायर लगेगा। एलईडी लाइटें लगेंगी। यह काम यूपी सिडको संस्था करेगी। इसलिए 84.21 लाख रुपये की धनराशि शासन ने स्वीकृत की है। वित्तीय स्वीकृति का आदेश 31 मार्च को जारी हुआ था।

राजकीय आश्रम विद्यालय में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं स्मार्ट बनाने की तैयारी है। शासन ने चार लाख 61 हजार एक सौ चौदह रुपये की दर स्वीकृत की है। फिरोजाबाद जिले का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बजीरपुर जेहलपुर चुना है। यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें