फिरोजाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिकोहाबाद अड्डे से गली बौहरान तक जुलूस निकाल कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता बेटी बचाओ भाजपा नेताओं से, भाजपा सरकार हटाओ, देश बचाओ नारे लगा रहे थे।
उप्र कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, तब से महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। हमारी बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मोदी सरकार मंत्रियों पर लगाम नहीं लगा पा रही। उन्नाव के भाजपा विधायक ने एक गरीब पीड़ित के साथ बलात्कार किया, लेकिन इंसाफ नहीं मिला।
पीड़िता भाजपा सरकार से इंसाफ मांग रही है। उन्नाव विधायक के साथ प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। मो. हसन, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उजैफा ने कहा कि भाजपा के मुखिया अब खामोश क्यों हैं। ऐसे विधायक को बर्खास्त करना चाहिए। नदीम कुरैशी, असरफ अंसारी, चांद कुरैशी, बंटू अंसारी, इमरान कुरैशी, मौके पर अनंत पोरवाल, सोनू, गुड्डू, परवीन बेगम मौजूद रहे।