फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण करा जच्चा, बच्चा का जीवन करें सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से जिला अस्पताल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारियां प्रदान की गईं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरीराम ने कहा कि बच्चों और माताओं को कुपोषण से बचाना अति आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के संबंध में चलाए जा रहे टीकाकरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित लोगों से समय से टीकाकरण कराने को कहा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद कुमार गुप्ता ने धूम्रपान से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि धूम्रपान मानव जीवन के लिए एक बड़ा खतरा है। डॉ. सीएम यादव ने कहा कि क्षय रोग एक खतरनाक बीमारी है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जनपद में क्षय रोग का पर्याप्त उपचार है। शिविर के दौरान डा.जीपी शुक्ला, डा. सपना, रामरतन सिंह, जितेंद्र कुमार, रवींद्र सिंह गौर, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें