फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर ओएचई फेल, एक घंटे खड़ी रहीं आठ ट्रेनें

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शुक्रवार सुबह छह बजे मथुरा जंक्शन और आउटर के आसपास की ओएचई फेल हो गई। अचानक ओएचई से गायब हुए करंट से चल रही ट्रेनों के इंजन बंद होकर रुक गए। इंजन बंद होने से आठ ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। मुंबई से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस आउटर और मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म तीन के बीच रुक गई। 50 मिनट में ओएचई सही हो सकी। रुकी ट्रेनों को दौड़ाने में करीब घंटा भर लग गया।
विज्ञापन


सुबह छह बजे रेलवे जंक्शन आरआरआई केबिन के निकट आउटर की ओएचई अचानक फेल हो गई थी। इस दौरान मुंबई से वाया चुरू होकर दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस आगरा एंड के आउटर पर और प्लेटफार्म तीन के आगरा एंड पर रुक गई। 50 मिनट तक ओएचई का करंट गायब रहा। इससे रेलवे इलेक्ट्रिकल शाखा के लोगों में हड़कंप मच गया। आरआरई केबिन व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर करंट गायब होने का कारण खोजने लगे।

इसमें आरआरई केबिन के पास खराबी मिली। इसे सही किया गया। ओएचई सही करने में 50 मिनट का समय लगा। इसके चलते मथुरा व जंक्शन के आसपास से गुजर रही आठ ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो र्गइं। इसमें मुंबई वाया चुरू नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 59 मिनट, भोपाल एक्सप्रेस, 40, इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रे पांच मिनट, गोंडवाना एक्सप्रेस 64 मिनट, बंगलूरू संपर्क क्रांति 65, तेलंगाना एक्सप्रेस 65, दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 58, उज्जैनी एक्सप्रेस 15 मिनट तक मथुरा और आगरा एंड व आउटर व भूतेश्वर स्टेशन पर खड़ी रहीं। ट्रेनों के खड़े होने से यात्री खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सुुबह छह बजे मथुरा में अचानक ओएचई खराब हो गई थी। खराबी सही करने में 50 मिनट से अधिक का वक्त लगा। इसके चलते राजधानी सहित आठ ट्रेन प्रभावित हुई हैं।’
- संचित त्यागी, पीआरओ डीआरएम आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें