फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर गुरुवार देर रात बाजना पुल के पास एक प्रेमी युगल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन इनके ऊपर से गुजर जाने के कारण दोनों के शरीर बुरी तरह से कट गए। परिवारवालों का कहना है कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे ये घर से लापता हो गए थे। परिजन कुछ और बोलने से बचते रहे, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव गिरधरपुर के पास ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी ज्ञानेंद्र (20) पुत्र केशव और युगलेश उर्फ पूजा (18) पुत्री मोहन सिंह के घर आसपास ही हैं। ज्ञानेंद्र शहर के एक होटल में वेटर का काम करता था, जबकि पूजा इंटर की छात्रा थी। बताया जाता है कि दोनों गुरुवार की रात करीब 11 बजे घर से निकल गए थे। परिवार वालों ने काफी ढूंढा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक ग्रामीण की शिनाख्त पर हाईवे पुलिस ने दोनों के घर वालों को सूचना दी। परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। ज्ञानेंद्र का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया था। शरीर भी कटा हुआ था। पूजा का शरीर दो हिस्सों में बंटा मिला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों के ही परिवार वाले इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बचते रहे। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि इन दोनों में प्रेम संबंध थे। परिवारवाले लगातार विरोध कर रहे थे। गुरुवार रात दोनों लापता हो गए और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जिस तरह से दोनों के शव मिले हैं उससे साफ है कि दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगाई है। रेलवे लाइन के किनारे खेत पर मौजूद एक किसान ने भी इसकी पुष्टि की है। फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें