फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस का महल हुआ करता था कंस किला

विज्ञापन
कंस का किला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। कहते हैं कि यमुना के उत्तरी तट स्थित कंस किला ही कंस का महल हुआ करता था। इसी किले की विशाल दीवारें यमुना जल की लहरों से शहर को बचाती थीं। बाद में कंस किले पर ही महाराजा सवाई जयसिंह ने ग्रह-नक्षत्रों का अध्ययन करने के लिए वेधशाला का निर्माण कराया था। खंडहर हो चुका यह किला आज भी शहर की पहचान है।
विज्ञापन


कहते हैं कि मथुरा में यमुना नदी के उत्तरी तट पर बने कंस किले में सभी प्रकार की सुख सुविधाएं मौजूद थीं। किले का स्वरूप बताता है कि कभी यह भव्य और विशाल हुआ करता था। विशाल क्षेत्र में फैले इस किले की दीवार काफी लंबी और चौड़ी हैं। दीवारें इतनी मजबूत थीं कि इन्हें तोड़ पाना संभव नहीं था। सुरक्षा के लिहाज से कई रास्ते इस तरह से बनाए गए जो भूमिगत होकर यमुना में निकल जाते हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं रास्तों का प्रयोग कंस और कंस के परिवार वाले यमुना तक पहुंचने में किया करते होंगे।

राजकीय संग्रहालय के डिप्टी डायरेक्टर एसपी सिंह बताते हैं कि इस किले पर बनी आकृतियां हिंदू और मुस्लिम शासकों के प्रभाव को भी प्रदर्शित करती हैं। वास्तुकला का यह बेहतरीन नमूना है। इसका वर्तमान स्वरूप 16वीं शताब्दी में राजा मान सिंह ने तैयार कराया था। महाराजा सवाई जयसिंह ने इसी किले में ग्रह-नक्षत्रों के अध्ययन के लिए वेधशाला (जंतर-मंतर) का निर्माण कराया। जिसके अब यहां चंद अवशेष ही मौजूद हैं। यह वेधशालाएं मथुरा के अलावा अजमेर, कांशी, जयपुर, दिल्ली में बनवाई गई थीं। इसमें से अब सिर्फ जयपुर और दिल्ली में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें