फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन पूर्व दफन बीटेक छात्र के शव को निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के जगदंबानगर निवासी बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र नितिन प्रकाश की मां ने बेटे की हत्या उसके दोस्तों पर परिजनों के साथ मिलकर करने की रिपोर्ट थाना रामगढ़ में दर्ज कराई है। डीएम के आदेश पर रामगढ़ पुलिस ने सती आश्रम में 12 दिन पूर्व दफन किए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नितिन प्रकाश (18) जीएलए मथुरा में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। नितिन की मां सोनदेवी ने कहा कि उसके बेटे को दो मार्च को उसके दोस्त थाना दक्षिण के नई बस्ती निवासी मनीष गोयल, थाना उत्तर के नीम चौराहा निवासी आदर्श भटनागर होली खेलने के बहाने सुबह सवा दस बजे बेटे को बुलाकर ले गए थे। इसके बाद बेटे के हादसे में घायल होने का फोन उसके ही दोस्तों ने किया था। ट्रामा सेंटर ले जाने की बात कही और फिर आगरा ले जाने की बात कहते रहे। मेरे पति आगरा जब पहुंचे तो बताया कि नितिन जीजी नर्सिंग होम में है।

लेकिन वहां दोनों दोस्त के बजाय तीन चार लोग मिले। उनमें एक खुद को आदर्श भटनागर का चाचा बता रहा था। बेटे की तो हालत खराब होने के कारण जब आगरा में स्थित दूसरे अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे के शव को लाकर तीन मार्च को दफना दिया था। मां का आरोप है कि वह सदमे में थी जिसके कारण थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। लेकिन मुझे पता चला कि मेरे बेटे की हत्या इन दोस्तों ने साजिश के तहत की है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र थाना पुलिस को देने के साथ एसएसपी डॉ. मनोज कुमार को दिया था। एसएसपी के आदेश पर थाना रामगढ़ पुलिस ने ही नितिन के दोस्त मनीष गोयल, आदर्श भटनागर एवं आदर्श के चाचा सहित दो तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना रामगढ़ पुलिस ने डीएम के आदेश पर युवक के शव को खुदवाकर बाहर निकालने के साथ पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सत्यप्रकाश के इकलौता बेटा नितिन के साथ एक बेटी विधि है। सत्यप्रकाश ने बताया कि उसके छोटे भाई सूरजपाल के सिर्फ एक पुत्री है। हम दो भाइयों के बीच सिर्फ इकलौता बेटा था।

बीटेक छात्र नितिन के पिता सत्यप्रकाश फोटोग्राफी का काम करते हैं। जबकि उसकी विकलांग मां सोन देवी शिक्षिका है। मां ने कहा कि आखिर वह अब किसके सहारे जिएगी, उसने सुभाष तिराहे से राजा का ताल तक पता कराया लेकिन कहीं कोई एक्सीडेंट के सबूत तक नहीं मिले हैं। इससे साफ है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें