फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीजेड की सख्ती के बाद भी कोयल से धधक रहीं भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड की सख्ती के बाद भी शहर में दुकानों पर कोयले की भट्ठियां धधक रही हैं। मंडलायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में कई स्थानों पर कोयले से भट्ठियां जलती मिलीं।
विज्ञापन


टीटीजेड में पर्यावरण संरक्षण के लिए मंडलायुक्त द्वारा टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया है। कमेटी में शामिल अफसरों को सप्ताह में तीन दिन शहर में भ्रमण कर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह, स्वच्छता निरीक्षक एनएल कुशवाहा ने सुबह छारबाग, रामनगर, स्टेशन रोड, बोधाश्रम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान छारबाग व रामनगर में कई स्थानों पर मिठाई की दुकानों, नाश्ता की ठेल, चाय की दुकानों पर कोयले से भट्ठियां जलती मिलीं। स्टेशन रोड पर होते हुए टीम, बोधाश्रम रोड पर पहुंची। यहां भी कुछ दुकानों पर भट्ठियां जल रही थीं। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों के चालान काटे, तो कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त द्वारा गठित टास्क फोर्स कमेटी द्वारा किए जा रहे निरीक्षण में कई स्थानों पर सड़कों पर कूड़ा जलता मिला। मंगलवार को भी छारबाग पंपिंग स्टेशन रोड, ओवरब्रिज के नीचे, बोधाश्रम रोड पर कूड़ा जलता मिला। कुछ स्थानों पर सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े में आग लगाई गई थी। टीम ने दुकानदारों के चालान काट दिए, लेकिन कूड़ा जलाने के दोषी कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें