फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: नागरिक शास्त्र की परीक्षा आज

विज्ञापन
परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। जिले में इंटर विज्ञान वर्ग अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र के लीक होने के मामले के बाद से प्रशानिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी सतर्क हैं। सोमवार को इंटर नागरिक शास्त्र का पेपर है। अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्र पर चेकिंग की।
विज्ञापन


होली के चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को पहली पाली में यूपी इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। अंग्रेजी पेपर लीक की घटना के बाद से परीक्षा को नकल विहीन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अधिकारियों ने रविवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सील जांची।

रविवार को सभी सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग की टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया है। परीक्षा केंद्र पर नागरिक शास्त्र का दूसरा सेट पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएसएस राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें