फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीश यादव सपा प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
सपा
विज्ञापन
मैनपुरी। जागीर ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव के लिए सपा ने जिला पंचायत सदस्य आशुतोष यादव बिल्लू की पत्नी रजनीश यादव को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उनको अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया था। रविवार को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने की।
विज्ञापन


आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों को उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जागीर ब्लाक प्रमुख पद के लिए रजनीश यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनको अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हटाया गया था। चुनाव आयेाग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत जागीर तथा घिरोर ब्लाक प्रमुख के रिक्त पदों के लिए सात मार्च को नामांकन होंगे।

नौ मार्च को मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होगी। घिरोर ब्लाक प्रमुख सरिता यादव को भी अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया था। घिरोर ब्लाक प्रमुख पद के लिए पार्टी के किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रमेश यादव, कौशलेंद्र कुमार मिश्रा, जीतपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें