फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के खनन की सीएम के ट्विीटर पर शिकायत

विज्ञापन
मिट्टी के खनन की सीएम के ट्विीटर पर शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरों की भागीरथी गुफा के इलाके से मिट्टी के खनन पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए सीएम के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके शिकायत कर दी और खनन का विडियो अपलोड किया। यूपी पुलिस को भी यह शिकायत की गई। प्रशासन और पुलिस ने तत्काल इस खनन को बंद करा दिया। जिलाधिकारी ने एडीएम को इस मामले में जांच के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीर्थ नगरी सोरों में तमाम पौराणिक स्थल हैं। इन स्थलों का विशेष एतिहासिक महत्व है। इसी के चलते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को मिट्टी का खनन किए जाने की शिकायत की और इसे रुकवाने की मांग की। उधर मुख्यमंत्री के ट्विीटर एकाउंट पर भी यह शिकायत विडियो सहित अपलोड की गई। शासन ने इस मामले की जिला प्रशासन एवं पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को बताया कि मिट्टी के खनन से लगातार टीले कट रहे हैं। इससे भागीरथी की गुफा एवं करूआ देवता के इलाके को क्षति हो सकती है। प्रशासन ने फोरी तौर पर खनन कार्य रुकवा दिया। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच पड़ताल के निर्देश एडीएम को दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि गलत तरीके से खनन हो रहा है तो उसकी अनुज्ञा भी रद्द की जा सकती है। शासन और प्रशासन की कार्रवाई से खनन का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के द्वारा ही मिट्टी के खनन की अनुज्ञा जारी की गई है। इसको लेकर भ्रमपूर्वक शिकायत सामने आई है, लेकिन प्रशासन जांच पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें