बूगी-वूगी नाइट में झूम उठे दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
एटा। एटा महोत्सव के पंडाल में आयोजित बूगी-वूगी नाइट का शुभारंभ संगीता शाक्य ने फीता काटकर किया। इसके बाद गणेश व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
बूगी-वूगी नाइट में बच्चों ने डांस से धमाल मचाया। ग्रुप डांस में एमजी कान्वेंट प्रथम, आरएस पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। जूनियर डांस में उर्मि प्रथम, मरियम द्वितीय एवं प्रज्ञा शाक्य तृतीय रही। सीनियर डांस में शिवानी कोमल प्रथम, सूरज द्वितीय एवं रोहित चौहान तृतीय रहे। फैजान खान की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी, राहुल गुप्ता एडवोकेट एवं मुकुल शाक्य उपस्थित थे। अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। श्याम बाबू निगम, संजय, आलोक, अरविंद वर्मा, प्रेमपाल यादव, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन मुहम्मद इरफान ने किया।