फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन से बिना पानी भरे चला दी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अमृतसर से कोटा जा रही यात्री स्पेशल ट्रेन को निजामुद्दीन से बिना पानी भरे ही चला दिया। सुबह फ्रेश होने को जब यात्रियों को पानी नहीं मिला तो यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन को मथुरा में रोका गया। 45 मिनट में पानी भरकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


अमृतसर से कोटा जा रही स्पेशल ट्रेन सुबह छह बजे निजामुद्दीन से चली। उस ट्रेन में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पानी भरा जाना था, लेकिन निजामुद्दीन स्टेशन से बिना पानी भरे ही ट्रेन को रवाना कर दिया। रास्ते में फ्रेश आदि के लिए जब यात्रियों को पानी नहीं मिला तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर सुबह आठ बजे ट्रेन को रोका गया और कैरिज एंड वैगन के लोगों ने पानी भरवाया। इसके चलते ट्रेन 45 मिनट तक रुकी रही। स्टेशन मास्टर केएल मीणा ने बताया कि यात्री स्पेशल ट्रेन में निजामुद्दीन स्टेशन पर पानी भरा जाना था। मथुरा में इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में पानी भरने के बाद कोटा के लिए ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें