फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने गोद लिए बाढेमई और रामदासपुर के परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
Primary School
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान जिले में संचालित जन कल्याणकारी योजनाआें के क्रियान्वयन और प्रबंधन पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान डीएम की पहल पर सांसद ने दो परिषदीय विद्यालयों को गोद लेने की घोषणा की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के साथ-साथ फर्स्ट एड देने की ट्रेनिंग देने की बात कही। साथ ही मंदबुद्धि बालकों के मानसिक उत्थान को मनोचिकित्सक के माध्यम से सतत निगरानी के निर्देश दिए।

सांसद ने जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा गोद लिए 124 परिषदीय स्कू लों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार मिलने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने डीएम की पहल पर खुद भी प्राथमिक विद्यालय बाछेमई व रामदास पुरा को गोद लेने की घोषणा की। सांसद ने रेलवे कॉलोनी में स्थित सार्वजनिक शौचालय चालू कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। कृषि विभाग के अफसरों से फसल बीमा योजना के माध्यम से लाभान्वित किसानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


डार्क जोन में नलकूप कनेक्शन एवं बोरिंग के प्रावधानों को प्रचारित करने को कहा। सदर विधायक मनीष असीजा ने जेड़ाझाल परियोजना के आगामी मई-2018 तक यह पूर्ण होने की बात कही। विधायक मुकेश वर्मा ने सभी तालाबों पर से कब्जा हटाने की बात कही। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी विभागों की योजनाओं के बारे में सांसद को बिंदुवार जानकारी दी।

एमएलसी असीम यादव, एमएलसी डॉ दिलीप यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार, अपर जिलाधिकारी उदय सिंह, नगर आयुक्त सहित सभी सम्बन्धित विभागो के अधिकारी मौजूद रहें। समीक्षा बैठक के दौरान सांसद ने जिले में बालक-बालिका के लिंगानुपात में बढ़ोत्तरी, परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढने और कुपोषण कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन पर संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें