फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में आदेश ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में प्रथम शीतकालीन ओलंपियाड का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कारागार के सबसे बुजुर्ग बंदी ओमप्रकाश ने फीता काटकर किया। 15 वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में कारागार के 531 बंदियों ने भाग लिया। जिसमें प्रदर्शन के अनुसार कुल 289 बंदी चयनित किए गए, जिसमें 15 महिला बंदी भी शामिल थीं।

प्रतियोगिता में वॉलीबाल मुकाबला प्रिज्म चैंपियन और कामधेनु टीम के बीच खेला गया। इसमें प्रिज्म टीम ने जीत हासिल की। रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन बैरक संख्या नौ ए, नौ बी तथा एक, दो व तीन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बैरक संख्या नौ ए व नौ बी की जीत हुई। गोलाफेंक में आदेश पुत्र ऋषिकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बृजलाल फौजी द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि तीसरा स्थान बाल कारागार के ऋषि ने प्राप्त किया। पूर्व में उद्घाटन अवसर पर जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने कहा कि कारागार में सुधार एवं संयम के साथ रचनात्मकता एवं उत्साह का होना जरूरी है। खेल ओलम्पियाड इस दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें