फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ससुर और बहू की मौत

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। गांव दादीपुर में रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। वहीं जानकारी होने के बाद सोमवार सुबह घर लौटे ससुर की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों ने दोनों ही शवों का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं थाना पुलिस को भी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दादीपुर निवासी सुनीता यादव (35) के पति सर्वेश कुमार नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में सास, ससुर और 13 वर्षीय और 10 वर्षीय पुत्री है। रविवार देर शाम बच्चों के रोने की आवाज पर आस पड़ोसियों ने जानकारी ली तो पता चला कि संगीता की मौत हो गई है। संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के बाद लोगों ने पति सर्वेश और पत्नी के साथ सैफई दवा लेने गए ससुर अभयराम को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद सुबह तड़के वह सैफई से गांव के लिए लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव से कुछ दूरी पर गढ़िया के पास ससुर की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

सूचना पर घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। पति सर्वेश और मृतका के परिवारीजन जनपद इटावा के गांव गुलेला से भी आ गए। दोनों पक्षाें के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद आनन-फानन में दोनों ही शवों का अंतिम संस्कार कर लिया गया। वहीं जब थाना पुलिस से जानकारी ली गई। तो उन्हाेंने घटना के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया। बताया कि इस संबंध में थाने में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें