फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिली चौकीदार की लाश, ये जताई जा रही आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में शनिवार सुबह चौकीदार देवेंद्र तिवारी (35) का शव मिला। मृतक की कनपटी पर चोट का निशान था। पुलिस हादसा मानकर चल रही हैं। परिवारीजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिचपुरी, जगदीशपुरा निवासी देवेंद्र तिवारी पुत्र ताराचंद्र दस साल से नगला मेवाती स्थित श्री ओम प्लेटिनम एन्क्लेव में चौकीदारी करता था। परिवारीजनों ने बताया कि अपार्टमेंट का निर्माण विजय नगर कॉलोनी निवासी मुकेश करा रहे हैं।

वह मजदूरों के हिसाब का पैसा देवेंद्र को ही देकर जाते थे। देवेंद्र मजदूरों को पैसा देता था। शनिवार सुबह देवेंद्र का शव अपार्टमेंट के कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि मृतक की कनपटी पर चोट का निशान बना हुआ है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि देवेंद्र फर्श पर गिर गया होगा, उसकी कनपटी पर चोट लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो सकेेगी।

उधर, परिवारीजनों का कहना था कि देवेंद्र का मोबाइल चारपाई पर खुला हुआ पड़ा था, उसके पास रखा पर्स भी नहीं मिला है। पेंट भी खुली हुई थी। इससे हत्या की आशंका है। देवेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें