फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी, पूर्वोतर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से टकराए सांड़

विज्ञापन
train - फोटो : file photo
विज्ञापन
टूंडला। नई दिल्ली-कानपुर रेलखंड पर हावड़ा राजधानी और पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गए। पहली घटना दिल्ली रेलखंड के महरावल रेलवे स्टेशन के समीप सुबह 3.30 बजे करीब हुई।
विज्ञापन


बिहार से चलकर नई दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस जब स्टेशन से होकर गुजरी तभी अचानक खेतों के रास्ते एक सांड़ इंजन के सामने आ गया। इंजन से टकराने के साथ ही सांड़ के चिथड़े उड़ गए। चालक ने ट्रेन रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को मामले से अवगत कराया। इस घटना के चलते लगभग आधा घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।


दूसरी घटना कानपुर रेलखंड के अमियापुर-झींझक रेलवे स्टेशन के मध्य सुबह 7.45 बजे करीब हुई। हावड़ा से चलकर नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस जब दोनों स्टेशनों के बीच पहुंची तभी इंजन के सामने अचानक सांड़ आ गया। इंजन से टकराते ही सांड़ के चिथड़े उड़ गए। चालक ने घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष को देते हुए ट्रेन को रोक लिया। इंजन साफ करने के लगभग पंद्रह मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें