फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिगत केबल बर्स्ट होने से 12 घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
electricity - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगर सबस्टेशन पर गुरुवार रात बड़ा फाल्ट होने से तीन अलग-अलग भूमिगत केबल बर्स्ट होने से सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति दोपहर तक बाधित रही।
विज्ञापन


सुहागनगर सबस्टेशन पर रात दो बजे 11 केवीए की अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट होने से केबल बर्स्ट हो गई। पांच एमबीए की अंडरग्राउंड केबल, फीडर नंबर एक और फीडर नंबर दो सहित तीन स्थानों पर फाल्ट होने से सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग ने फाल्ट दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सुबह आठ बजे सबस्टेशन पर मेंटीनेंस टीम दोबारा पहुंची। सबस्टेशन पर भूमिगत केबल खोद कर बाहर निकाला गया। बर्स्ट केबल को काटकर अलग करते हुए नई केबल जोड़ी गई। तब जाकर विद्युत टीम दोपहर तक फाल्ट दूर कर ढाई बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। रात से दोपहर तक सप्लाई नहीं आने से घरों में लगे इनवर्टर ठप हो गए। बिजली के अभाव में सुबह लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ एसएन सिंह ने बताया कि रात में अंडरग्राउंड केबल बर्स्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। दोपहर तक केबल ठीक करा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें