फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के समीप मंगलवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला सावज निवासी शशिकांत (30) मंगलवार को शहर किसी काम से गया था। रात करीब 9.30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह भगवंतपुर के समीप नगला सावज जाने वाले मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में शशिकांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें