फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में सराफ का पीछा करते दिख रहे लुटेरे

विज्ञापन
Online Robbery
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव की न्यू कालोनी रीढ़ा में सराफ से 10 लाख की लूट में जुटी पुलिस की तीन टीमों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 36 घंटे बीतने के बाद भी बलदेव पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कई दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली हैं। इसमें सराफ के पीछे जाते बाइक सवार तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


थाना बलदेव की न्यू कालोनी रीढ़ा निवासी सुभाष चंद अग्रवाल की मेला रोड पर तनिष्क ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम घर लौटते समय सराफ के घर से 50 मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने थैला छीन लिया था। इसमें 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बताए जा रहे थे। थाना प्रभारी सूरज प्रकाश ने बताया कि जल्द ही सराफ लूटकांड का खुलासा कर लुटेरे गिरफ्तार किए जाएंगे। सराफ से 10 लाख के जेवरात लूट के बाद बलदेव के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि जल्द ही लूटकांड का खुलासा हो। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि खुलासा नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।

तीन टीमें जुटीं सराफ लूट केे खुलासे में
सराफ लूट के खुलासे के लिए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने तीन टीमों को लगाया है। इनमें बलदेव पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस की टीम शामिल हैं। हालांकि तीनों टीमों को अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें