फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल के मामले में मथुरा अव्वल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माना है कि मथुरा में सबसे ज्यादा नकल होती है। ऐेसे में मथुरा का प्रदेश के उन चुनिंदा जिलों में शामिल किया गया है जहां कोड वर्ड अंकित कापियों पर परीक्षाएं कराई जाएंगी। ऐसे में परीक्षा केंद्रों का आवंटित कापियां, उपयोग में लाई गई कापियां, शेष कापियों का डाटा प्रतिदिन अपडेट करना होगा।
विज्ञापन


मथुरा में कुल 153 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 60074 तथा इंटर के 55939 छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं होंगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से कापियों की पहली खेप भी मथुरा पहुंच गई है। इसमें 1.50 लाख कापियां आई हैं।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष सारस्वत ने बताया प्रत्येक कापी पर एक कोड वर्ड अंकित है। इसमें गोपनीय अंक के रूप से विकास खंड, परीक्षा केंद्र अंकित है। कापियों का आवंटन इसी कोड के अनुसार होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर कापियों का वितरण, शेष कापियों का डाटा प्रतिदिन बोर्ड को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोड वर्ड की व्यवस्था उन चुनिंदा जिलों में की जाती है जहां सबसे अधिक नकल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैक्ट फाइल...
- मथुरा में 153 परीक्षा केंद्र निर्धारित
- इनमें सात राजकीय, 60 अशासकीय सहायता प्राप्त, 86 वित्तविहिन विद्यालय
- हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राओें की संख्या..60074
- इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या...55939
- बोर्ड परीक्षा देने वाले कुल छात्र-छात्राएं.....116013
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें