फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई में फंसा पैसेंजर ट्रेन का पेंटो टूटा, यात्री परेशान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा से सवाई माधोपुर को जा रही सवाई माधोपुर पैसेंजर ट्रेन के इंजन का पेंटो ओएचई में फंसकर टूट गया। पेंटो टूटने से ओएचई क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते ट्रेन 4.30 घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही ।
विज्ञापन


मथुरा से सवाई माधोपुर के लिए दोपहर दो बजे बाद सवाई माधोपुर पैसेंजर ट्रेन चलती है। दोपहर दो बजे चालक इंजन को लेकर डिब्बों में लगाने आ रहा था। प्लेटफार्म चार पर लाइन क्र ॉस करने के दौरान इंजन का पेंटो ओएचई लाइन में फंस गया और टूट गया। घटना में इंजन बंद हो गया और ओएचई क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे इलेक्ट्रिकल शाखा के लोगों ने क्षतिग्रस्त ओएचई को सही कराया और दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को 6:40 बजे रवाना किया।

घटना के चलते पैसेंजर ट्रेन 4.30 घंटे तक प्लेटफार्म चार पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी रही। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन का पेंटो टूट गया था। उसे सही कराकर ट्रेन को रवाना किया गया। कुछ घंटे ट्रेन देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें