मथुरा। पांच लाख के इनामिया कुख्यात साहून का बी वारंट लेकर शेरगढ़ पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंची है। वहां साहून का बी वारंट जेल में तामील करा दिया गया है। अब पुलिस उसे मथुरा कोर्ट में तलब करने के लिए अर्जी देगी।
दिल्ली, यूपी, राजस्थान, एमपी, हरियाणा और तेलंगाना से पांच लाख के इनामिया साहून को पकड़ने के लिए इन राज्यों की पुलिस पूरी शिद्दत से जुटी थी। साहून ने हरियाणा के नूहं में शरण ले रखी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आठ नवंबर को हरियाणा के नूहं से मुठभेड़ में पांच लाख के इनामियां साहून मेव को दबोच लिया था। मथुरा क्राइम ब्रांच ने साहून का बी वारंट हासिल करके शेरगढ़ पुलिस को थमा दिया। निकाय चुनाव के चलते कुख्यात के बी वारंट तामिल कराने में देरी हो गई।
थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुख्यात का बी-वारंट तिहाड़ जेल में तामिल करा दिया गया है। अब जल्द ही साहून को मथुरा कोर्ट में तलब करने के लिए अर्जी दे जाएगी। तलब होने के बाद उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी।