फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के प्रभारी बीडीओ एवं जिला बचत अधिकारी पंचायत सचिवों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई मनमाने ढंग से विकास कराएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ शिकोहाबाद प्रभात कुमार मिश्र ने ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सचिवों को जारी पत्र में कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान संज्ञान में आया है कि सचिवों के द्घारा पंचायत स्तर के निर्माण कार्य कुछ चुनिंदा संस्थाओं से कराए जा रहे हैं। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया के तहत विकास कार्य होने हैं। सचिव यह सुनिश्चित करें कि यदि राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त से आवंटित धनराशि का सही ढंग से प्रयोग करना है।
यदि कोई शिकायत आएगी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ब्लॉक क्षेत्र की किसी पंचायत में भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही गत दिवस कसबा मक्खनपुर नवादा के निरीक्षण में ग्राम प्रधान के साथ गांव के वाशिंदों एवं व्यापारियों को पॉलीथीन का प्रयोग नहीं करने की सीख दी गई। उन्होंने खेतोंमे ंपड़ी प्लास्टिक को एक स्थान पर एकत्रित करने के आदेश दिए।